वाराणसी, 31 अक्टूबर । राष्ट्र की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के प्रतीक श्री काशी विश्वनाथ धाम से नमामि गंगे ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता की अलख जगाई। आह्वान किया कि राष्ट्रीय एकता जन-जन का संकल्प बने। धाम स्थित भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख बुजुर्ग, युवा, बच्चे, माताएं और बहनें, सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय एकता का उद्घोष किया। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच, उपस्थित नागरिकों को एकता की भावना को मजबूत करने और स्वच्छता संस्कार को जीवन में उतारने का संकल्प दिलाया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने इस दौरान कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस राष्ट्र की एकता का स्तंभ है। हमें देशप्रेम, एकता और स्वच्छता को राष्ट्रीय गौरव से जोड़ना है। यह दिन राष्ट्र की संप्रभुता, शांति और अखंडता को बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करता है, जो नागरिकों को विविधता में एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। आयोजन में शगुन मिश्रा, आशुतोष सिंह, लल्लभदास गुजराती, सुचिता नागर, भोला यादव आदि ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की।
Related Posts
रूद्राभिषेक आयोजन समिति ने 251 जोड़ों से कराया 21वां सामूहिक रूद्राभिषेक
ख़बर शेयर करें -कार्यक्रम का आरंभ नारी शक्ति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया।…
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रृंगेरी शंकराचार्य ने किया दर्शन
ख़बर शेयर करें -श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रृंगेरी शंकराचार्य ने किया दर्शन अयोध्या, 10 फ़रवरी (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि मंदिर…
ध्वजारोहण पर प्रतिष्ठानों एवं घरों को सजाएंगे व्यापारी-उद्यमी
ख़बर शेयर करें -अयोध्या, 21 नवंबर । अरुंधति होटल में आयोजित ध्वजारोहण समारोह से जुड़ी तैयारियों को लेकर व्यापारी बंधुओं…
