डीजी एसीबी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन विजय स्वर्णकार को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि कार्यालय अधिशाषी अभियंता राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड खण्ड बारां के सहायक अभियंता अंकित शर्मा के अधीन चल रहे विभाग के निर्माण कार्यों के कार्य स्थल से ठेकेदारों से सुविधा शुल्क अवैध रूप से प्राप्त करके मांगरोल की तरफ से अपने वाहन मोटरसाइकिल से अपने निवास बारां की ओर आ रहा है। जिस पर गोपनीय सत्यापन से सूचना सही पाई गई। एसीबी टीम कोटा ने सहायक अभियंता अंकित शर्मा एवं कनिष्ठ अभियंता रविकांत मीणा की आकस्मिक चेकिंग की तो उनके पास से संदिग्ध अवैध राशि 1 लाख 40 हजार रुपये जब्त किए गए। जिसके बारे में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सहायक अभियंता अंकित शर्मा एवं कनिष्ठ अभियंता रविकांत मीणा रविकांत मीणा के विरुद्ध आय से अधिक सम्पति का प्रकरण दर्ज किया गया है।
Related Posts
विश्व विरासत सप्ताह में बच्चों को कराई फ्री हेरिटेज राइड और हेरिटेज वॉक
ख़बर शेयर करें -अजमेर, 24 अप्रेल। अजमेर रेल मंडल द्वारा विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों…
दस-दस हजार रुपये के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -हिस Low HCRI 37 CST team arrested दस-दस हजार रुपये के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार जयपुर, 13…
सरकारी इंजीनियर के लॉकर्स से मिला 50 लाख का सोना-चांदी
ख़बर शेयर करें -सरकारी इंजीनियर के लॉकर्स से मिला 50 लाख का सोना-चांदी जयपुर, 18 फ़रवरी (हि.स.)। जोधपुर में सार्वजनिक…
