डीजी एसीबी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन विजय स्वर्णकार को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि कार्यालय अधिशाषी अभियंता राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड खण्ड बारां के सहायक अभियंता अंकित शर्मा के अधीन चल रहे विभाग के निर्माण कार्यों के कार्य स्थल से ठेकेदारों से सुविधा शुल्क अवैध रूप से प्राप्त करके मांगरोल की तरफ से अपने वाहन मोटरसाइकिल से अपने निवास बारां की ओर आ रहा है। जिस पर गोपनीय सत्यापन से सूचना सही पाई गई। एसीबी टीम कोटा ने सहायक अभियंता अंकित शर्मा एवं कनिष्ठ अभियंता रविकांत मीणा की आकस्मिक चेकिंग की तो उनके पास से संदिग्ध अवैध राशि 1 लाख 40 हजार रुपये जब्त किए गए। जिसके बारे में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सहायक अभियंता अंकित शर्मा एवं कनिष्ठ अभियंता रविकांत मीणा रविकांत मीणा के विरुद्ध आय से अधिक सम्पति का प्रकरण दर्ज किया गया है।
Related Posts
मेट्रिमोनियल और डेटिंग एप्स के नाम पर हो रही साइबर ठगी
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 05 फ़रवरी । पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम राजस्थान के मार्गदर्शन में प्रदेश में साइबर अपराधों पर…
30 हजार से अधिक आंगतुकों के लिए बन रहा 2 लाख वर्गफीट का डोम
ख़बर शेयर करें -उदयपुर, 11 जून । वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती व हल्दीघाटी विजय के सार्द्ध चतुःशती वर्ष (450…
रामचंद्रपुरा में श्रीराम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को, विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 06 फ़रवरी । जगतपुरा महल रोड स्थित मुंबई हॉस्पिटल के पास रामचंद्रपुरा क्षेत्र में शनिवार को…
