मंदिर महंत अमित शर्मा ने बताया कि इस उत्सव के अवसर पर भगवान गणेश का प्रातःकाल गंगाजल और औषधीय गुणों से युक्त सुगंधित गुनगुने जल से पंचामृत अभिषेक कराया जाएगा। इसके बाद भगवान को नवीन चोला, नवीन पोशाक और चांदी का मुकुट धारण कराया जाएगा। मंदिर परिसर में फूल बंगला और छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए विशेष महाआरती, संत-महंतों का सम्मान और आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर स्थानीय भजन गायकों द्वारा प्रथम पूज्य गणपति बप्पा के भजनों से वातावरण भक्तिमय बनाया जाएगा। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालु दिव्य आलोक का अनुभव कर सकेंगे।
Related Posts
करंट से दो सगे भाइयों की मौत, शवों को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
ख़बर शेयर करें -घटना रविवार सुबह हुई। मृतकों की पहचान रामनारायण (35) पुत्र मंगला बलाई और हरलाल (26) के रूप…
‘मन की बात’ प्रधानमंत्री के देशवासियों से आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशवासियों से आत्मीय…
दो कारों की भिड़त में दो महिलाओं की मौत
ख़बर शेयर करें -दो कारों की भिड़त में दो महिलाओं की मौत जयपुर, 10 फरवरी (हि.स.)। जयपुर जिले के रेनवाल…
