मंदिर महंत अमित शर्मा ने बताया कि इस उत्सव के अवसर पर भगवान गणेश का प्रातःकाल गंगाजल और औषधीय गुणों से युक्त सुगंधित गुनगुने जल से पंचामृत अभिषेक कराया जाएगा। इसके बाद भगवान को नवीन चोला, नवीन पोशाक और चांदी का मुकुट धारण कराया जाएगा। मंदिर परिसर में फूल बंगला और छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए विशेष महाआरती, संत-महंतों का सम्मान और आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर स्थानीय भजन गायकों द्वारा प्रथम पूज्य गणपति बप्पा के भजनों से वातावरण भक्तिमय बनाया जाएगा। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालु दिव्य आलोक का अनुभव कर सकेंगे।
Related Posts
स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेगी मारवाड़ की आत्मीयता : पटेल
ख़बर शेयर करें -संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं, विशिष्ट अतिथियों…
बीकानेर में साइकिल रैली का आयोजन 17 काे
ख़बर शेयर करें -केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की प्रेरणा और मार्गदर्शन में पहली बार “ट्यूर डे…
पुलिस ने वन्यजीव तस्कर पकड़ कर किए 45 कछुए बरामद
ख़बर शेयर करें -पुलिस ने वन्यजीव तस्कर पकड़ कर किए 45 कछुए बरामद जयपुर, 18 मार्च (हि.स.)। रामगंज थाना पुलिस…
