पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना मोदीनगर क्षेत्र के विश्वकर्मा बस्ती में रहने वाले एहसान उम्र 40 वर्ष की बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना मोदीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि एहसान किन्नर समुदाय के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है कि कहीं किन्नरों के साथ रहने की वजह से उनकी हत्या तो नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। घटना में शामिल बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Related Posts
सनातन धर्म के जन जागरण में कांची कामकोटि पीठ की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री योगी
ख़बर शेयर करें -सनातन धर्म के जन जागरण में कांची कामकोटि पीठ की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री योगी -विश्व के आधे…
प्रो. चारू मेहरोत्रा शिक्षक रतन से सम्मानित
ख़बर शेयर करें -प्रोफेसर डाॅ चारु मेहरोत्रा ने मंगलवार को बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…
पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 58 अभियुक्त गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 58 अभियुक्त गिरफ्तार फिरोजाबाद, 26 जनवरी (हि.स.)। जनपद पुलिस ने…
