पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना मोदीनगर क्षेत्र के विश्वकर्मा बस्ती में रहने वाले एहसान उम्र 40 वर्ष की बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना मोदीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि एहसान किन्नर समुदाय के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है कि कहीं किन्नरों के साथ रहने की वजह से उनकी हत्या तो नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। घटना में शामिल बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Related Posts
धार्मिक पर्यटन और नागरिक सुविधाएं होंगी विकास की कुंजी : श्याम सुन्दर
ख़बर शेयर करें -मीरजापुर, 9 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में “विकसित उत्तर प्रदेश 2047 — समृद्धि का शताब्दी…
वृंदावन पहुंच कर विराट-अनुष्का ने संत प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद
ख़बर शेयर करें -वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट कोहली के चेहरे पर खास चमक दिखी,…
प्रयागराज : गौवंश संरक्षण को आधुनिक तकनीक और जनसहभागिता पर विशेष जोर
ख़बर शेयर करें -मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवनाथ यादव ने बताया कि गौवंश संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं बल्कि सामाजिक…
