कासना थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने मंगलवार काे बताया कि उद्योगपति चंद्र प्रकाश गोस्वामी ने थाना में दर्ज कराई रिपाेर्ट बताया कि उन्हाेंने थाना क्षेत्र में एक कंपनी काे 2.2 करोड़ में खरीदा है। साेमवार रात को कंपनी के गार्ड ने फोन करके उन्हें बताया कि कंपनी में एक सफेद लिफाफा रखा है। जब उन्होंने आकर लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें लिखा था कि 15 अक्टूबर तक 50 लाख रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। धमकी भरा पत्र पढ़ने के बाद उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा और धमकी भरा पत्र भेजने वाले काे शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थानेदार ने बताया कि उद्याेगपति काे पत्र भेजकर रंगदारी मांगने के मामले में जांच की जा रही है।
Related Posts
अयोध्या में आज होगा श्रीराम लला का अभिषेक, रक्षामंत्री राजनाथ, मुख्यमंत्री योगी रहेंगे मौजूद
ख़बर शेयर करें -अयोध्या (उत्तर प्रदेश), 31 दिसंबर । दिव्य और भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर…
बाइक की टक्कर पर बवाल, दो समुदायों में मारपीट, लाठी-डंडे चले, चार घायल
ख़बर शेयर करें -बरेली, 13 मार्च । उत्तर प्रदेश के बरेली में शहर कोतवाली क्षेत्र के मठ की चौकी इलाके…
मौसम विभाग का अलर्ट, उप्र के 55 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
ख़बर शेयर करें -मौसम विभाग का अलर्ट, उप्र के 55 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना प्रयागराज, 10…
