थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक गौरव पंवार गश्त पर थे। उन्होंने सेक्टर 62 के डी- पार्क के पास एक कार को चेकिंग के लिए रोका। सीट पर बैठे व्यक्ति से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम हिमांशु पुत्र सर्वेंद्र बताया। उन्होंने बताया कि जब कार के पेपर चेक किए गए तो वह दस्तावेज देने में असफल रहा। जब कार के नंबर को ई- चालान एप पर डालकर चेक किया गया तो कार का नंबर कुछ और निकला, जबकि कार पर कोई और नंबर प्लेट लगी थी। उन्होंने बताया कि जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त कार को उसने 2 वर्ष पूर्व सेक्टर 63 से चोरी की थी। यह कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Related Posts
सहकार से समृद्धि : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे डेढ़ हजार हाईटेक एम-पैक्स
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 21 फरवरी । उत्तर प्रदेश में सहकारिता तंत्र को आधुनिक रूप देते हुए योगी सरकार बहुउद्देशीय…
विदेशी श्रद्धालु बोले इतनी भीड़ को नियंत्रित करना सरकार की कुशलता, हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा
ख़बर शेयर करें -विदेशी श्रद्धालु बोले इतनी भीड़ को नियंत्रित करना सरकार की कुशलता, हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस…
चीनी व्यापारी से 89 लाख रुपए की ठगी
ख़बर शेयर करें -दर्ज मामले में विनीत कुमार ने बताया कि उनका चीनी क्रय-विक्रय का कारोबार है। अप्रैल 2025 में…
