कासना थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने मंगलवार काे बताया कि उद्योगपति चंद्र प्रकाश गोस्वामी ने थाना में दर्ज कराई रिपाेर्ट बताया कि उन्हाेंने थाना क्षेत्र में एक कंपनी काे 2.2 करोड़ में खरीदा है। साेमवार रात को कंपनी के गार्ड ने फोन करके उन्हें बताया कि कंपनी में एक सफेद लिफाफा रखा है। जब उन्होंने आकर लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें लिखा था कि 15 अक्टूबर तक 50 लाख रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। धमकी भरा पत्र पढ़ने के बाद उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा और धमकी भरा पत्र भेजने वाले काे शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थानेदार ने बताया कि उद्याेगपति काे पत्र भेजकर रंगदारी मांगने के मामले में जांच की जा रही है।
Related Posts
छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में बाराबंकी के सीओ सिटी हटे, इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
ख़बर शेयर करें -आरएन यूनिवर्सिटी में साेमवार काे प्रदर्शन कर रहे एलएलबी छात्रों एवं अखिल विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं…
देवरिया : फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
ख़बर शेयर करें -देवरिया, 15 अगस्त । अवैध शराब के निष्कर्षण एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
छात्राएं स्वयं को समझकर अपना लक्ष्य निर्धारित करें : सुग्रीव सिंह
ख़बर शेयर करें -छात्राएं स्वयं को समझकर अपना लक्ष्य निर्धारित करें : सुग्रीव सिंह प्रयागराज, 17 मार्च (हि.स.)। छात्राओं को…
