जेडीए की आवासीय योजना अमृत कुंज में आवंटन से शेष रहे 60 भूखण्डधारियों (30 वर्गमीटर) को अमृत कुंज द्वितीय योजना में रिप्लानिंग कर भूखण्ड आवंटन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निजी खातेदारी योजना रवि किरण विहार के सुविधा क्षेत्र की 626.35 वर्ग मीटर भूमि नर्सरी एवं किण्डर स्कूल निर्माण के लिए आवंटन करने का निर्णय लिया गया। ग्राम रामसिंहपुराबास सांगानेर में 1.2932 हैक्टेयर भूमि मिनी सचिवालय सांगानेर के राजकीय भवन के लिए आवंटन किए जाने का निर्णय लिया गया। निजी खातेदारी की आवासीय योजना सीताराम विहार विस्तार-ए में सुविधा क्षेत्र (कम्यूनिटी सेन्टर) के लिए आरक्षित 1921.63 वर्ग गज भूखण्ड पर प्रस्तावित बहु-उद्देशीय पशु चिकित्सालय सांगानेर प्रोस्थेटिक सेन्टर सांगानेर, चाइल्ड एज्यूकेशन सोसायटी को विद्यालय भवन की स्थापना के लिए 7520 वर्गमीटर भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया गया। राइजिंग राजस्थान के तहत प्रेम कार्गो एण्ड मुवर्स को भूखण्ड आवंटन के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए जाने का निर्णय लिया गया।
Related Posts
पत्नी के ट्रांसफर के लिए स्कूटी पर निकला दिव्यांग पति
ख़बर शेयर करें -अनु रंगा ने शुक्रवार 24 अक्टूबर की दोपहर जैसलमेर के गीता आश्रम से स्कूटी यात्रा शुरू की।…
कोटा रेल मंडल में ‘रेलवन (स्वरेल)’ सुपर ऐप से सभी सेवाएं अब एक ही प्लेटफॉर्म पर
ख़बर शेयर करें -वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह ऐप जनवरी 2025 में बीटा संस्करण के…
तेज रफ्तार कार ने दाे बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंदा, दाे की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा
ख़बर शेयर करें -तेज रफ्तार कार ने दाे बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंदा, दाे की मौके पर मौत,…
