जेडीए की आवासीय योजना अमृत कुंज में आवंटन से शेष रहे 60 भूखण्डधारियों (30 वर्गमीटर) को अमृत कुंज द्वितीय योजना में रिप्लानिंग कर भूखण्ड आवंटन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निजी खातेदारी योजना रवि किरण विहार के सुविधा क्षेत्र की 626.35 वर्ग मीटर भूमि नर्सरी एवं किण्डर स्कूल निर्माण के लिए आवंटन करने का निर्णय लिया गया। ग्राम रामसिंहपुराबास सांगानेर में 1.2932 हैक्टेयर भूमि मिनी सचिवालय सांगानेर के राजकीय भवन के लिए आवंटन किए जाने का निर्णय लिया गया। निजी खातेदारी की आवासीय योजना सीताराम विहार विस्तार-ए में सुविधा क्षेत्र (कम्यूनिटी सेन्टर) के लिए आरक्षित 1921.63 वर्ग गज भूखण्ड पर प्रस्तावित बहु-उद्देशीय पशु चिकित्सालय सांगानेर प्रोस्थेटिक सेन्टर सांगानेर, चाइल्ड एज्यूकेशन सोसायटी को विद्यालय भवन की स्थापना के लिए 7520 वर्गमीटर भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया गया। राइजिंग राजस्थान के तहत प्रेम कार्गो एण्ड मुवर्स को भूखण्ड आवंटन के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए जाने का निर्णय लिया गया।
Related Posts
प्रस्तावित नहरबंदी के दौरान पुख्ता रहें सभी व्यवस्थाएं, आमजन को नहीं हो परेशानी
ख़बर शेयर करें -बीकानेर, 09 मार्च । जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि प्रस्तावित नहरबंदी के मद्देनजर जलदाय और…
97 लाख रुपए के व्यापारिक लेन-देन विवाद में हाईकोर्ट ने रद्द की एफआईआर
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 19 सितंबर । राजस्थान हाईकोर्ट ने 97 लाख रुपए के व्यापारिक लेन-देन हिसाब से जुडे मामले…
धोरीमन्ना में स्कॉर्पियो पलटने से आग लगी, कांच तोड़कर बचाई छह लोगों की जान
ख़बर शेयर करें -हादसा धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के कातरला गांव के पास गणपति पेट्रोल पंप के पास हुआ। धोरीमन्ना थानाधिकारी…
