वाराणसी, 17 अक्टूबर । वाराणसी स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम ‘एक दीया बलिदानियों के नाम’ कार्यक्रम के तहत देश की रक्षा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सवा लाख दीप जलाकर हर एक दीपक को एक शहीद के नाम समर्पित किया गया। पुलिस कमिश्नर, पुलिसकर्मी, प्रशिक्षु महिला आरक्षी और अन्य अधिकारियों की सहभागिता से पूरा पुलिस लाइन परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन उन वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दीपक हमारे वीर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है। यह कार्यक्रम उनके परिजनों के प्रति सम्मान और समाज की एकजुटता के लिए है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकों ने भी भाग लिया एवं दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश अपने वीरों के बलिदान को कभी नहीं भूलता और हर नागरिक उनके त्याग के प्रति कृतज्ञ है।
Related Posts
उत्तर प्रदेश हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में वाराणसी तीसरे स्थान पर,अक्टूबर माह की उपलब्धि 71 प्रतिशत
ख़बर शेयर करें -सोमवार को यह जानकारी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने दी। उन्होंने बताया…
बकरी को बियरर चेक की तरह उपयोग कर सकते हैं किसान : डॉ अजय कुमार सिंह
ख़बर शेयर करें -बकरी को बियरर चेक की तरह उपयोग कर सकते हैं किसान : डॉ अजय कुमार सिंह कानपुर,…
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला मामले में एक गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित जे.पी. दुबे है। इस मामले के अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।…
