वाराणसी, 17 अक्टूबर । वाराणसी स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम ‘एक दीया बलिदानियों के नाम’ कार्यक्रम के तहत देश की रक्षा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सवा लाख दीप जलाकर हर एक दीपक को एक शहीद के नाम समर्पित किया गया। पुलिस कमिश्नर, पुलिसकर्मी, प्रशिक्षु महिला आरक्षी और अन्य अधिकारियों की सहभागिता से पूरा पुलिस लाइन परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन उन वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दीपक हमारे वीर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है। यह कार्यक्रम उनके परिजनों के प्रति सम्मान और समाज की एकजुटता के लिए है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकों ने भी भाग लिया एवं दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश अपने वीरों के बलिदान को कभी नहीं भूलता और हर नागरिक उनके त्याग के प्रति कृतज्ञ है।
Related Posts
कैप्टन शुभांशु शुक्ला एकेटीयू में मानद उपाधि से सम्मानित
ख़बर शेयर करें -उल्लेखनीय है कि शुभांशु शुक्ला लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई यहीं से की…
विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो के आह्वान के साथ मुरादाबाद पहुंचा स्वदेशी संकल्प यात्रा रैली रथ
ख़बर शेयर करें -मुरादाबाद, 11 अक्टूबर । स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वाधान में मेरठ प्रांत…
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान डाइवर्ट रहेगा यातायात रूट
ख़बर शेयर करें -नोएडा, 22 सितंबर । यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने शहर में यातायात…
