विश्वविद्यालय ने बीए अंतिम वर्ष, बीए (ऑनर्स) अंतिम वर्ष, बीकॉम, बीबीए, बीएससी, बीएससी (गृह विज्ञान) और बीसीए अंतिम वर्ष की पूरक परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार विस्तृत समय सारणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है। परीक्षाओं के प्रवेश पत्र नियत समय पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जी.एस. शेखावत ने बताया कि केवल उन्हीं विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे, जिन्होंने समय पर पूरक परीक्षा आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित संग्रहण केंद्र पर जमा करवा कर ऑनलाइन सत्यापित करवाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र जारी नहीं होता है, तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं परीक्षार्थी की होगी। प्रो. शेखावत ने यह भी बताया कि जिन विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र या परीक्षा से संबंधित कोई समस्या हो, वे शीघ्र ही विश्वविद्यालय के परीक्षा अनुभाग से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
Related Posts
भाजपा सेवा पखवाडे के रूप में मनाएगी प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
ख़बर शेयर करें -कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
एक सप्ताह बाद प्रदेश में फिर एक्टिव हो सकता है मानसून
ख़बर शेयर करें -मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अभी मानसून ट्रफ लाइन फिरोजपुर, चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल,…
फोन टैप की स्पीड से ज्यादा तेज दौड़ता हूं, मुद्दों को मरने नहीं दूंगा : किरोड़ी
ख़बर शेयर करें -फोन टैप की स्पीड से ज्यादा तेज दौड़ता हूं, मुद्दों को मरने नहीं दूंगा : किरोड़ी अलवर,…
