विश्वविद्यालय ने बीए अंतिम वर्ष, बीए (ऑनर्स) अंतिम वर्ष, बीकॉम, बीबीए, बीएससी, बीएससी (गृह विज्ञान) और बीसीए अंतिम वर्ष की पूरक परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार विस्तृत समय सारणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है। परीक्षाओं के प्रवेश पत्र नियत समय पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जी.एस. शेखावत ने बताया कि केवल उन्हीं विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे, जिन्होंने समय पर पूरक परीक्षा आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित संग्रहण केंद्र पर जमा करवा कर ऑनलाइन सत्यापित करवाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र जारी नहीं होता है, तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं परीक्षार्थी की होगी। प्रो. शेखावत ने यह भी बताया कि जिन विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र या परीक्षा से संबंधित कोई समस्या हो, वे शीघ्र ही विश्वविद्यालय के परीक्षा अनुभाग से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
Related Posts
चवालीस सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग के बाद एसएसबी के 9वें बैच की हुई पासिंग आउट परेड
ख़बर शेयर करें -कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने मार्चपास्ट, हथियार संचालन और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…
ट्रांसफार्मर में गुप्त चैंबर बना कर हो रही थी तस्करी, निम्बाहेड़ा पुलिस ने पकड़ी 300 पेटी बीयर
ख़बर शेयर करें -चित्तौड़गढ़, 02 जून । जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी…
राजस्थान के सात शहरों का दिन का पारा 30 पार
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 09 फ़रवरी । प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दिन के अधिकतम तापमान…
