उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेख इनायत खान निवासी अधिवक्ता विनोद सक्सेना आज अपने पुत्र ऋषभ को लेकर कचहरी गए हुए थे। उनकी पत्नी घर के बाहर चबूतरे पर बैठी हुई थीं। अपराह्न लगभग 1 बजे उनके घर के अंदर बंधा पालतू कुत्ता भौंकने लगा। आवाज सुनकर उनकी पत्नी किरन अंदर गईं तो देखा कि उनके घर का सामान धू धू करके चल रहा है। किरन ने अपने पड़ोसियों को सूचना दी। आनन फानन में मोहल्ले भर के लोग इकट्ठे हो गए। आग बुझाने में जुट गए। उधर दूसरी तरफ मोहल्ले के ही राजेंद्र सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम मौके तक नहीं पहुंच सकी। जिसकी खास वजह गली का सकरा होना बताया गया है। अधिवक्ता के पुत्र ऋषभ के अनुसार जब तक आग पर मोहल्ले वालों ने काबू पाया तब तक उनका लाखों का घर का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों से मोहल्ले में दहशत फैल गई। मोहल्ले वाले अपने-अपने घरों का बचाव करने लगे। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। घटना की सूचना पाकर थाना मऊ दरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
Related Posts
प्रयागराज : ट्रैक्टर एवं कार की टक्कर में दो युवकों की मौत
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज : ट्रैक्टर एवं कार की टक्कर में दो युवकों की मौत प्रयागराज, 3 जुलाई (हि.स.)। सराय…
पुलिसकर्मी के फ्लैट में लगी आग से लाखों का नुकसान
ख़बर शेयर करें -खेकड़ा की एनबीसीसी कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब नौ बजे तीसरी मंजिल पर गौतमबुद्धनगर के रहने वाले…
कृषि शिक्षा शोध एवं प्रसार रणनीतियों पर कृषि अधिकारियाें एवं वैज्ञानिकों ने किया मंथन
ख़बर शेयर करें -मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि छात्रों के शोध के लिए धनराशि में वृद्धि और…
