उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेख इनायत खान निवासी अधिवक्ता विनोद सक्सेना आज अपने पुत्र ऋषभ को लेकर कचहरी गए हुए थे। उनकी पत्नी घर के बाहर चबूतरे पर बैठी हुई थीं। अपराह्न लगभग 1 बजे उनके घर के अंदर बंधा पालतू कुत्ता भौंकने लगा। आवाज सुनकर उनकी पत्नी किरन अंदर गईं तो देखा कि उनके घर का सामान धू धू करके चल रहा है। किरन ने अपने पड़ोसियों को सूचना दी। आनन फानन में मोहल्ले भर के लोग इकट्ठे हो गए। आग बुझाने में जुट गए। उधर दूसरी तरफ मोहल्ले के ही राजेंद्र सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम मौके तक नहीं पहुंच सकी। जिसकी खास वजह गली का सकरा होना बताया गया है। अधिवक्ता के पुत्र ऋषभ के अनुसार जब तक आग पर मोहल्ले वालों ने काबू पाया तब तक उनका लाखों का घर का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों से मोहल्ले में दहशत फैल गई। मोहल्ले वाले अपने-अपने घरों का बचाव करने लगे। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। घटना की सूचना पाकर थाना मऊ दरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
Related Posts
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान डाइवर्ट रहेगा यातायात रूट
ख़बर शेयर करें -नोएडा, 22 सितंबर । यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने शहर में यातायात…
प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर रेलवे कर्मी की हत्या, हत्या करके भाग रहे युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर रेलवे कर्मी की हत्या, हत्या करके भाग रहे युवक की ट्रेन से कटकर…
(अपडेट)फायर अफसरों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं
ख़बर शेयर करें -(अपडेट)फायर अफसरों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं – महाकुम्भ में श्री कपि…
