पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि जवाहर सर्किल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालवीय स्थित जोकर द क्लब की आड में हुक्का बार चल रहा है। इस पर एक पुलिस टीम मौके पर जाकर सूचना की तस्दीक करवाई गई। क्लब को चेक किया तो क्लब के अन्दर एक व्यक्ति सोफे पर बैठे लड़कों के सामने रखी टेबल पर खान पान के साथ तम्बाकू युक्त प्लेवर चिलम में डालकर हुक्का पिला रहा था। टेबल पर 1 हुक्का, 1 पाईप, 1 चिलम जिसमें जलते हुए कोयले थे व कोयले के नीचे फॉयल पेपर में फ्लेवर भरा हुआ मिला तथा क्लब के स्टोर रूम में कुल 26 हुक्का, 26 पाईप, 26 चिलम मिले। जिस पर क्लब के मैनेजर संजय बैरवा से लाइसेंस मांगा जो उस के पास नहीं था। जिसपर क्लब में मिले कुल 27 हुक्का, 27 पाईप, 27 चिलम एवं शेष प्लेवर को सीज की कार्रवाई कर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
Related Posts
आमजन को राहत पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 13 मई । राजस्थान में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल…
पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म, अब सप्ताहभर नहीं चलेगी हीटवेव
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 22 मार्च । कमजोर पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के आधा दर्जन शहरों…
देश से जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ जनों का रामदेवरा आगमन अनवरत जारी : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी पहुंचे
ख़बर शेयर करें -आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, बाड़मेर विधायक प्रियंका…
