पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि जवाहर सर्किल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालवीय स्थित जोकर द क्लब की आड में हुक्का बार चल रहा है। इस पर एक पुलिस टीम मौके पर जाकर सूचना की तस्दीक करवाई गई। क्लब को चेक किया तो क्लब के अन्दर एक व्यक्ति सोफे पर बैठे लड़कों के सामने रखी टेबल पर खान पान के साथ तम्बाकू युक्त प्लेवर चिलम में डालकर हुक्का पिला रहा था। टेबल पर 1 हुक्का, 1 पाईप, 1 चिलम जिसमें जलते हुए कोयले थे व कोयले के नीचे फॉयल पेपर में फ्लेवर भरा हुआ मिला तथा क्लब के स्टोर रूम में कुल 26 हुक्का, 26 पाईप, 26 चिलम मिले। जिस पर क्लब के मैनेजर संजय बैरवा से लाइसेंस मांगा जो उस के पास नहीं था। जिसपर क्लब में मिले कुल 27 हुक्का, 27 पाईप, 27 चिलम एवं शेष प्लेवर को सीज की कार्रवाई कर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
Related Posts
आरपीएससी: टीबी एंड चेस्ट ब्रॉड स्पेशियलिटी के साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची
ख़बर शेयर करें -अजमेर, 23 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग ) संवीक्षा परीक्षा-2021 के…
आरएलपी का महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 02 जून । राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते पेट्रोल-डीजल के…
लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ का जीवन वीरता, शौर्य एवं साहस का अप्रतिम उदाहरण- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ख़बर शेयर करें -चूरू/जयपुर, 22 अप्रैल । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान वीरों एवं रणबांकुरों की धरती है।…
