थाना जारचा प्रभारी ने मंगलवार काे बताया कि हरीश कुमार शर्मा ने बीती रात साेमवार काे थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि पंकज शर्मा अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर छोलस गांव स्थित अपने खेत से धान की फसल से धान निकालने के लिए गए थे। उनका छोटा भाई शिवम भी साथ था। वहां पर उसकी चार लोगों से की कहासुनी हो गई, जिनके नाम सितारुद्दीन, गुलफाम, रिजवान और जलालुद्दीन हैं। उनके अनुसार जो ट्रैक्टर पंकज लेकर गया था, वह दूसरे ट्रैक्टर से टोचन करके खींचने पर स्टार्ट होता है। पंकज के ट्रैक्टर पर सितारुद्दीन, गुलफाम आदि बैठ गए तथा दूसरे ट्रैक्टर पर रिजवान आदि बैठ के पंकज के ट्रैक्टर को टोचन लगाकर स्टार्ट करने के लगे। पीड़ित के अनुसार उनके भाई शिवम ने उनको मना किया, लेकिन वे लोग नहीं माने। इसके बावजूद भी ट्रैक्टर में टोचन लगना शुरू कर दिया और वहां खड़ा उनका भतीजा पंकज ट्रैक्टर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चारों आरोपित मौके से भाग गए। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर बीएनएस की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें की तलाश शुरू कर दी गई है।
Related Posts
दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनें फुल हाेने से यात्रियाें की बढ़ी परेशानी
ख़बर शेयर करें -जौनपुर,18 अक्टूबर । दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनें फुल हो गई हैं। पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र व…
चंद्रग्रहण के चलते काशी में सूतक काल के पहले मां गंगा की आरती संपन्न
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 7 सितंबर । चंद्रग्रहण के कारण उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी में रविवार को भरी…
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
ख़बर शेयर करें -जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के नाउन कलां गांव निवासी 20…
