थाना जारचा प्रभारी ने मंगलवार काे बताया कि हरीश कुमार शर्मा ने बीती रात साेमवार काे थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि पंकज शर्मा अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर छोलस गांव स्थित अपने खेत से धान की फसल से धान निकालने के लिए गए थे। उनका छोटा भाई शिवम भी साथ था। वहां पर उसकी चार लोगों से की कहासुनी हो गई, जिनके नाम सितारुद्दीन, गुलफाम, रिजवान और जलालुद्दीन हैं। उनके अनुसार जो ट्रैक्टर पंकज लेकर गया था, वह दूसरे ट्रैक्टर से टोचन करके खींचने पर स्टार्ट होता है। पंकज के ट्रैक्टर पर सितारुद्दीन, गुलफाम आदि बैठ गए तथा दूसरे ट्रैक्टर पर रिजवान आदि बैठ के पंकज के ट्रैक्टर को टोचन लगाकर स्टार्ट करने के लगे। पीड़ित के अनुसार उनके भाई शिवम ने उनको मना किया, लेकिन वे लोग नहीं माने। इसके बावजूद भी ट्रैक्टर में टोचन लगना शुरू कर दिया और वहां खड़ा उनका भतीजा पंकज ट्रैक्टर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चारों आरोपित मौके से भाग गए। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर बीएनएस की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें की तलाश शुरू कर दी गई है।
Related Posts
ईद-रामनवमी बाद यूपी में होगा IPS धड़ाधड़ ट्रांसफर, 12 जिलों के कप्तान-कमिश्नर बदलेंगे!
ख़बर शेयर करें -उत्तर प्रदेश में ईद और रामनवमी के त्योहारों के बाद बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले…
सीएसए को मिला सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड : कुलपति
ख़बर शेयर करें -मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह को ऑनरेरी…
एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा में 15 यूपी बटालियन के 303 कैडेट्स हुए सफल
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 16 जून । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 15 यूपी बटालियन एनसीसी के 303 कैडेट्स…
