थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 56 वर्षीय राकेश ग्रेनो वेस्ट स्थित एक निजी स्कूल में माली का काम करते थे। राकेश परिवार के साथ स्कूल परिसर में ही रहते थे। मंगलवार की शाम को स्कूल की छत पर जाकर राकेश ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। स्कूल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की, लेकिन आत्महत्या का कारण पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। वही मृतक के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही। इस मामले में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया शुरुआत में सुसाइड की सूचना मिली थी। परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने पुलिस को बताया की दो महीने पहले राकेश के साले की इसी स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह भी स्कूल में काम करता था। परिजनों ने उस मामले में भी हत्या का संदेह जताया था, लेकिन पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई थी। पुलिस का कहना है कि दो महीने पहले हुई मौत के मामले में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस द्वारा उसकी भी जांच की जाएगी।
Related Posts
दीवार गिरने से किसान की मौत
ख़बर शेयर करें -अमेठी, 29 अप्रैल । अमेठी जनपद के शाहगढ़ क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के चलते एक दीवार गिर…
श्री राम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में माता सीता जी की रसोई का हुआ उद्घाटन
ख़बर शेयर करें -इस कार्यक्रम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, ट्रस्ट सदस्य डॉ अनिल…
राखी बंधवाने के बाद बहनों ने जब कोतवाल से उपहार स्वरूप मांगी सुरक्षा
ख़बर शेयर करें -मौदहा कस्बे में आज दोपहर बाद तमाम किशोरियों और छात्राएं राखी लेकर थाना कोतवाली पहुंची। पहले तो…
