मौदहा कस्बे में आज दोपहर बाद तमाम किशोरियों और छात्राएं राखी लेकर थाना कोतवाली पहुंची। पहले तो पुलिस वाले किसी आशंका को लेकर चिंता में पड़ गए लेकिन जैसे ही कोतवाल उमेश सिंह के पास पहुंचकर उनकी कलाई में राखी बांधी तो अन्य पुलिस वाले भी राखी बंधवाने लगे। राखी बंधवाने के बाद कोतवाल ने सभी लड़कियों को उपहार स्वरूप रुपये देने लगे लेकिन सभी बहनों ने सामूहिक रूप से उपहार लेने से मना कर दिया। राखी बांधने वाली बहनों ने कहा कि भाई बनाया है तो राखी के बदले उनकी सुरक्षा का भरोसा दे। यह बात सुनते ही कोतवाल भावुक हो गए। उन्होंने क्षेत्र की बहन बेटियों की सुरक्षा हर समय पूरी तरह से देने का वचन दिया। कोतवाल ने बाद में रक्षाबंधन त्योहार को लेकर पुलिस बल की गश्त बढ़ा दी है।
Related Posts
रोजाना तय समय पर उठे डोर टू डोर कूड़ा, नहीं होगी कार्रवाई : महापौर
ख़बर शेयर करें -रोजाना तय समय पर उठे डोर टू डोर कूड़ा, नहीं होगी कार्रवाई : महापौर कानपुर, 06 मार्च…
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, गणेश विसर्जन को लेकर घाटों पर बढ़ाई सुरक्षा
ख़बर शेयर करें -कानपुर, 21 सितंबर । उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में गंगा का जलस्तर सोमवार को खतरे और…
अपडेट) आधुनिक विश्व के कल्याण का मंत्र देगा काशी शब्दोत्सव : सुनील आंबेकर
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 16 नवंबर (हि.स. )। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस )के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने…
