मौदहा कस्बे में आज दोपहर बाद तमाम किशोरियों और छात्राएं राखी लेकर थाना कोतवाली पहुंची। पहले तो पुलिस वाले किसी आशंका को लेकर चिंता में पड़ गए लेकिन जैसे ही कोतवाल उमेश सिंह के पास पहुंचकर उनकी कलाई में राखी बांधी तो अन्य पुलिस वाले भी राखी बंधवाने लगे। राखी बंधवाने के बाद कोतवाल ने सभी लड़कियों को उपहार स्वरूप रुपये देने लगे लेकिन सभी बहनों ने सामूहिक रूप से उपहार लेने से मना कर दिया। राखी बांधने वाली बहनों ने कहा कि भाई बनाया है तो राखी के बदले उनकी सुरक्षा का भरोसा दे। यह बात सुनते ही कोतवाल भावुक हो गए। उन्होंने क्षेत्र की बहन बेटियों की सुरक्षा हर समय पूरी तरह से देने का वचन दिया। कोतवाल ने बाद में रक्षाबंधन त्योहार को लेकर पुलिस बल की गश्त बढ़ा दी है।
Related Posts
आगरा में महाराणा प्रताप के बोर्डों को उखाड़ने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया रोष
ख़बर शेयर करें -ग्रामीणों ने ग्राम अकबरा के बाहर हीरालाल प्याऊ अंडरपास के नीचे पहुंचकर विरोध व्यक्त करते हुए नारेबाजी…
अयोध्याः राम मंदिर के दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन कैमरा
ख़बर शेयर करें -अयोध्याः राम मंदिर के दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन कैमरा अयोध्या, 18 फ़रवरी (हि.स.)। श्रीराम जन्म भूमि…
जीएसटी रिफाॅर्म जनता के हित एवं कारोबार को गति देने वाला क्रांतिकारी कदम : स्वतंत्र देव सिंह
ख़बर शेयर करें -स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जीएसटी में सुधारों से 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की सरल…
