समिति सदस्य दिनेश पाठक ने बताया कि वन बार वन वोट के तहत 10 नवंबर से अधिवक्ता शपथ पत्र भरना शुरू कर देंगे। वहीं 19 नवंबर को बार एसोसिएशन में मतदान करने वाले अधिवक्ताओं की सूची जारी कर दी जाएगी और 22 नवंबर को अंतरिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। अंतरिम मतदाता सूची में 25 नवंबर तक यदि कोई संशोधन होगा तो वह किया जाएगा। इसके बाद 25 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 26 नवंबर से एक दिसंबर तक प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। वहीं 3 दिसंबर को चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी और 12 दिसंबर को चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव के बाद 13 दिसंबर को मतगणना होगी व चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
Related Posts
अजमेर में तीन मंजिला बनेगी गांधी भवन लाइब्रेरी, 6.46 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी
ख़बर शेयर करें -गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक…
उपभोक्ता आयोग : डाक जीवन बीमा दावे में देरी पर डाक विभाग को झटका
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 03 फरवरी । जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जोधपुर (द्वितीय पीठ) ने डाक जीवन बीमा (पोस्टल…
निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे रोडवेज कर्मचारी
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 16 अप्रैल । राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन (एटक/एआईटीयूसी) के बैनर तले गुरुवार को रोडवेज मुख्यालय…
