समिति सदस्य दिनेश पाठक ने बताया कि वन बार वन वोट के तहत 10 नवंबर से अधिवक्ता शपथ पत्र भरना शुरू कर देंगे। वहीं 19 नवंबर को बार एसोसिएशन में मतदान करने वाले अधिवक्ताओं की सूची जारी कर दी जाएगी और 22 नवंबर को अंतरिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। अंतरिम मतदाता सूची में 25 नवंबर तक यदि कोई संशोधन होगा तो वह किया जाएगा। इसके बाद 25 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 26 नवंबर से एक दिसंबर तक प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। वहीं 3 दिसंबर को चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी और 12 दिसंबर को चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव के बाद 13 दिसंबर को मतगणना होगी व चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
Related Posts
इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति : राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 02 अक्टूबर । महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर जयपुर स्थित…
पुष्कर के वकील की मौत से वकीलों में रोष, रैली निकाली, मुआवजा व नौकरी मांगी
ख़बर शेयर करें -पुष्कर के वकील की मौत से वकीलों में रोष, रैली निकाली, मुआवजा व नौकरी मांगी अजमेर, 7…
लूणी नदी की रपट पार करते महिला-पुरुष की डूबने से मौत
ख़बर शेयर करें -बालोतरा एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11:45 बजे बाइक सवार दंपती बालोतरा से जसोल…
