पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने गुरुवार काे बताया कि बहरिया थाना क्षेत्र के बनतरिया गांव निवासी सुशील कुमार यादव (39) पुत्र घनश्याम यादव बीती देर रात मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में सोरांव थाना क्षेत्र में कमलानगर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को घटना की जानकरी दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार से तहरीर लेकर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
(अपडेट) पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, आज खुद बना रही अपना रास्ता : मुख्यमंत्री योगी
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 20 सितम्बर (हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन सभागार में नारी की सुरक्षा,…
शीशगढ़ पुलिस को नई ताकत, एक साथ शुरू हुईं कई सुविधाएं
ख़बर शेयर करें -थाने में सबसे पहले आधुनिक सुविधाओं से लैस एसएचओ कार्यालय और इंस्पेक्टर क्राइम/विवेचक कक्ष का उद्घाटन किया…
दबंगों ने फैक्टरी में घुस कर किया हंगामा, मामला दर्ज
ख़बर शेयर करें -दबंगों ने फैक्टरी में घुस कर किया हंगामा, मामला दर्ज जौनपुर,10 फरवरी (हि.स.)। मुंगराबादशाहपुर थाना अंतर्गत स्थित…
