थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सेक्टर 60 के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए पुलिस ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी आज मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है। जिसकी वजह से उसकी पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल फिरोजाबाद जनपद के पते पर रजिस्टर्ड है। मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल फोन नंबर नहीं है। मृतक के हाथ पर सुरेश और मोनू लिखा है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Related Posts
मानसिक रोग से ग्रस्त 12 वर्षीय बच्चे के साथ मां ने 13वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत
ख़बर शेयर करें -पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति महान अवस्थी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित ऐस सिटी…
बृहद पौधरोपण की तैयारी में जुटा वन क्षेत्र रामनगर
ख़बर शेयर करें -बाराबंकी 19 मार्च । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रामनगर वन विभाग बृहद पौधरोपण की तैयारी में…
महाकुम्भ में प्रदूषण मुक्त जल की रिपोर्ट पर पक्षी वैज्ञानिकों ने भी लगाई मुहर
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ में प्रदूषण मुक्त जल की रिपोर्ट पर पक्षी वैज्ञानिकों ने भी लगाई मुहर प्रयागराज, 15 मार्च…
