लोको रेलवे कारखाना अजमेर में मेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंप 15 को

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रदीप सिंह तथा प्रधान वित्त सलाहकार गीतिका पाण्डेय के मार्गदर्शन में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (कारखाना) डॉ अरविन्द कुमार व उप वित्‍त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी (कावभ) में 15 नवम्बर 2025 को डीजल लोको एंड वैगन वर्कशॉप की कैंटीन परिसर में मेगा कैंप होगा।

इस कैंप में रेलवे सहित सभी पेंशनर्स के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाये जायेंगे।

मुख्य कार्मिक अधिकारी ने बताया कि जो भी पेंशनर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं वे 15 नवम्बर को डीजल लोको एंड वैगन वर्कशॉप की कैंटीन में पहुचकर सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं । पेंशनर कैंप में अपने साथ मोबाइल, आधार कार्ड, पीपीओ नंबर व बैंक पासबुक लेकर आएं। शिविर का उद्देश्य पेंशनर्स एवं परिवार पेंशनर्स को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें जीवन प्रमाण मोबाइल एप के उपयोग के प्रति जागरूक करना है।

इसके अतिरिक्त अजमेर कारखाना समूह द्वारा एसबीआई बैंक की लोको शाखा, धोलाभाटा शाखा व केसरगंज शाखा, पीएनबी बैंक की रामगंज शाखा व नगरा शाखा, यूबीआई बैंक की आदर्शनगर शाखा व श्रीनगर शाखा तथा यूको बैंक की राजा सर्किल शाखा में भी कैंप लगाये जा रहे हैं जिसमें अभी तक 250 पेंशनर्स व परिवार पेंशनर्स इस कैंप का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन शाखाओं में 24 नवम्बर 2025 तक भी अजमेर कारखाना समूह द्वारा कैंप लगाया जाना जारी रहेगा। इस​के अतिरिक्त 90 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर्स के घर जाकर लाइफ सर्टिफिकेट बनाये गए।