एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता के अनुसार झुंझुनू चौकी को शिकायतकर्ता की ओर से एक प्रकरण में भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई। परिवादी ने बताया कि वह उसका भाई और चाचा एक आपसी विवाद से जुड़े मामले में बुहाना थाना पुलिस के समक्ष नामजद हैं और इस केस की जांच हेड कांस्टेबल संतोष कर रही थीं। आरोप है कि संतोष ने परिवादी और उसके भाई का नाम हटाने और भाई को गिरफ्तार न करने के बदले तीस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत पर एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया जिसमें रिश्वत मांग की पुष्टि हुई। सत्यापन दौरान 10 नवंबर को तीन हजार रुपये और 14 नवंबर को सात हजार रुपये हेड कांस्टेबल की ओर से लिए जाने की पुष्टि भी मिली। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
Related Posts
97 लाख रुपए के व्यापारिक लेन-देन विवाद में हाईकोर्ट ने रद्द की एफआईआर
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 19 सितंबर । राजस्थान हाईकोर्ट ने 97 लाख रुपए के व्यापारिक लेन-देन हिसाब से जुडे मामले…
राजस्थान विधानसभा का भ्रमण कर लॉ स्कूल के छात्रों ने सीखा विधायी प्रक्रिया का महत्व
ख़बर शेयर करें -एमिटी लॉ स्कूल की डायरेक्टर प्रोफेसर (डॉ.) कोमल ऑडिच्य ने कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान…
तेज रफ्तार कार ने दाे बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंदा, दाे की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा
ख़बर शेयर करें -तेज रफ्तार कार ने दाे बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंदा, दाे की मौके पर मौत,…
