एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता के अनुसार झुंझुनू चौकी को शिकायतकर्ता की ओर से एक प्रकरण में भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई। परिवादी ने बताया कि वह उसका भाई और चाचा एक आपसी विवाद से जुड़े मामले में बुहाना थाना पुलिस के समक्ष नामजद हैं और इस केस की जांच हेड कांस्टेबल संतोष कर रही थीं। आरोप है कि संतोष ने परिवादी और उसके भाई का नाम हटाने और भाई को गिरफ्तार न करने के बदले तीस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत पर एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया जिसमें रिश्वत मांग की पुष्टि हुई। सत्यापन दौरान 10 नवंबर को तीन हजार रुपये और 14 नवंबर को सात हजार रुपये हेड कांस्टेबल की ओर से लिए जाने की पुष्टि भी मिली। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
Related Posts
किसान को अच्छा बीज, तकनीक और सलाह मिलने से कृषि में बढ़ेगी उत्पादकता- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ख़बर शेयर करें -इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का…
मंत्रिमण्डल बैठक : दिवंगत कार्मिक के माता-पिता को अब मिल सकेगी 50 प्रतिशत तक पारिवारिक पेंशन
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 19 सितंबर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में मंत्रिमण्डल की…
मांगणियार ग्रुप फेलकन ऑफ़ राजस्थान की संगीतमयी प्रस्तुति से हुआ बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल का समापन
ख़बर शेयर करें -मांगणियार ग्रुप फेलकन ऑफ़ राजस्थान की संगीतमयी प्रस्तुति से हुआ बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल का समापन बीकानेर, 24…
