जानकारी के अनुसार, बस कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी निवासी शिव कुमार तिवारी के पुत्र की बारात लेकर सामी से खेराई उमरी गई थी। रात में जब सभी बाराती विवाह कार्यक्रम में शामिल थे, तब बस एकांत स्थान पर खड़ी थी। बस में चालक और परिचालक वाहन में ही आराम कर रहे थे।अचानक बस के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख चालक और परिचालक ने तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई और शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पल में बस पूरी तरह जलने लगी। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि आसपास के लोगों और चालक से जानकारी ली। फिलहाल हादसे में किसी तरह की जनहानि न होने से राहत है, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
Related Posts
अग्नि में गुड़ तिल डालकर लखनऊ में मनाया गया लोहड़ी पर्व
ख़बर शेयर करें -अग्नि में गुड़ तिल डालकर लखनऊ में मनाया गया लोहड़ी पर्व लखनऊ, 13 जनवरी(हि.स.)। लखनऊ में श्री…
मोतीझील में चार से छह जनवरी तक सजेगा सरस आजीविका मेला,60 स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा मंच
ख़बर शेयर करें -कानपुर, 02 जनवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश की कानपुर जनपद में मोतिझील स्थित सरस आजीविका मेला- 2026…
पटाखे व आतिशबाजी की चिंगारी से खाली प्लॉट में पड़ी लकड़ियों में उठीं आग की लपटें
ख़बर शेयर करें -थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने कहा कि दीपावली की रात्रि किसी पटाखे की चिंगारी प्लॉट…
