जानकारी के अनुसार, बस कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी निवासी शिव कुमार तिवारी के पुत्र की बारात लेकर सामी से खेराई उमरी गई थी। रात में जब सभी बाराती विवाह कार्यक्रम में शामिल थे, तब बस एकांत स्थान पर खड़ी थी। बस में चालक और परिचालक वाहन में ही आराम कर रहे थे।अचानक बस के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख चालक और परिचालक ने तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई और शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पल में बस पूरी तरह जलने लगी। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि आसपास के लोगों और चालक से जानकारी ली। फिलहाल हादसे में किसी तरह की जनहानि न होने से राहत है, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
Related Posts
चंद्रग्रहण के चलते काशी में सूतक काल के पहले मां गंगा की आरती संपन्न
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 7 सितंबर । चंद्रग्रहण के कारण उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी में रविवार को भरी…
यूपी का गुमनाम IPL स्टार चुनावी मैदान में: सुपर ओवर में ढेर किए थे गेल-गांगुली!
ख़बर शेयर करें -**कामरान खान का क्रिकेट सफर: सपनों की उड़ान और ठोकरें** कामरान खान, मऊ जिले के एक होनहार…
कृषि कार्य के हित में नैनो उर्वरक का ट्रायल
ख़बर शेयर करें -कृषि कार्य के हित में नैनो उर्वरक का ट्रायल लखनऊ, 23 फरवरी(हि.स.)। लखनऊ में बक्शी का तालाब…
