केशरसिंह ने बताया कि पंच दशनाम जूना अखाड़े के दिगंबर नागराज पुरी महाराज सनातन के प्रचार प्रसार, विश्व के कल्याण और एकजुटता के संदेश को लेकर ये यात्रा कर रहे हैं। दिगंबर पूर्व में भी 55 दिनों में जगन्नाथपुरी और रामेश्वरम की यात्रा पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा चारधाम, द्वारिका की भी पैदल यात्रा कर चुके हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह है। शहर के कई भक्त भी यात्रा में सेवाएं देने में जुटे हुए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नर्मदा परिक्रमा का विशेष महत्व है। पुराणों में इसे बड़े सौभाग्य का कार्य बताया गया है। भक्त और संत महात्मा अपनी श्रद्धा के अनुसार विभिन्न तरीकों से मां नर्मदा की परिक्रमा करते हैं।
Related Posts
ट्रक ने मां-बेटे को कुचला
ख़बर शेयर करें -ट्रक ने मां-बेटे को कुचला नागौर, 18 मार्च (हि.स.)। नोखा थाना इलाके के चरकड़ा गांव के पास…
मुख्यमंत्री के तौर पर मुझसे कभी आपस में बैर-भाव नहीं रहा डूडी से : राजे
ख़बर शेयर करें -डूडी के परिजनाें काे सांत्वना देने पहुंची राजे ने मीडिया से कहा कि डूडी हमेशा हैल्थ, फिटनेस…
किसानों से संवाद कर कौशल विकास और पशुपालन आधारित उद्योग लगाने का राज्यपाल ने किया आह्वान
ख़बर शेयर करें -किसानों से संवाद कर कौशल विकास और पशुपालन आधारित उद्योग लगाने का राज्यपाल ने किया आह्वान बीकानेर,…
