पूर्व वार्ड पार्षद धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि बड़ा राम द्वार क्षेत्र में साधु-संतों का एक प्राचीन आश्रम है, जिसकी उम्र करीब 300 से 400 वर्ष बताई जा रही है। आश्रम परिसर में खड़ा एक विशाल पेड़ काफी समय से सूख चुका था और केवल उसका तना शेष रह गया था। रविवार को सफाई के दौरान जब तने के ऊपरी हिस्से को जलाया गया, तो उसमें एक आकृति उभरती हुई दिखाई दी। इसके बाद लोगों ने आग बुझाई और तने को सावधानीपूर्वक काटा गया, जिसके भीतर से लगभग साढ़े तीन से चार फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा प्रकट हुई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस, साधु-संतों के समाज और पुरातत्व विभाग को भी दे दी गई है। प्रशासन भी स्थल की निगरानी कर रहा है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
Related Posts
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का महाअभियान: 2 लाख से अधिक वाहनों के कटे चालान
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 30 जून । प्रदेश में यातायात व्यवस्था सुधारने, वीआईपी कल्चर पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा…
बेहतर चिकित्सीय प्रबंधन से प्रदेश में मातृ मृत्युदर में कमी आई
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 21 सितंबर । मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेषज्ञ डॉक्टरों…
‘मन की बात’ प्रधानमंत्री के देशवासियों से आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशवासियों से आत्मीय…
