पूर्व वार्ड पार्षद धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि बड़ा राम द्वार क्षेत्र में साधु-संतों का एक प्राचीन आश्रम है, जिसकी उम्र करीब 300 से 400 वर्ष बताई जा रही है। आश्रम परिसर में खड़ा एक विशाल पेड़ काफी समय से सूख चुका था और केवल उसका तना शेष रह गया था। रविवार को सफाई के दौरान जब तने के ऊपरी हिस्से को जलाया गया, तो उसमें एक आकृति उभरती हुई दिखाई दी। इसके बाद लोगों ने आग बुझाई और तने को सावधानीपूर्वक काटा गया, जिसके भीतर से लगभग साढ़े तीन से चार फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा प्रकट हुई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस, साधु-संतों के समाज और पुरातत्व विभाग को भी दे दी गई है। प्रशासन भी स्थल की निगरानी कर रहा है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
Related Posts
सिविल इंजिनियरिंग की फर्जी डिग्री दिलवाने वाला गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी एसओजी) वीके सिंह ने बताया कि एसओजी की टीम ने सिविल इंजिनियरिंग की…
प्रकाश जैन की जन्म शताब्दी पर समारोह रविवार काे
ख़बर शेयर करें -अजमेर ,29 अगस्त। प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका ” लहर” के यशस्वी संपादक व प्रतिष्ठित कवि स्व प्रकाश जैन…
जयपुर में लॉन्च हुआ अस्सी का ट्रेलर: तापसी पन्नू ने किया ऑन-ग्राउंड प्रमोशन
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 03 फ़रवरी । अभिनेत्री तापसी पन्नू निर्देशक अनुभव सिन्हा की आगामी इन्वेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा फिल्म अस्सी…
