मौसम विभाग के अनुसार लूणकरणसर के अलावा नागौर का न्यूनतम तापमान 7, माउंट आबू का 7.1, करौली का 7.2, फतेहपुर और अलवर का 7.5, दौसा का 7.8, बारा का 8.6, जालौर का 8.7, भीलवाड़ा, वनस्थली और सीकर का 9, चित्तौडग़ढ़ का 9.3, पिलानी और डबोक का 9.6, चूरू का 9.8 और पाली का 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। 30.5 डिग्री के साथ जोधपुर का दिन और 13.5 डिग्री के साथ बाड़मेर की रात सबसे गर्म रही। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 2-3 दिन आंशिक बादलों की आवाजाही होने से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत की कुछ भागों में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 18 से 20 दिसंबर के आसपास सक्रिय होने की संभावना है।
Related Posts
जयपुर में राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट 2025 की स्टेकहोल्डर्स’ मीट का आयोजन
ख़बर शेयर करें -कार्यक्रम में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े अनेक विशेषज्ञों, इंडस्ट्री लीडर्स और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने…
सरकारी इंजीनियर के लॉकर्स से मिला 50 लाख का सोना-चांदी
ख़बर शेयर करें -सरकारी इंजीनियर के लॉकर्स से मिला 50 लाख का सोना-चांदी जयपुर, 18 फ़रवरी (हि.स.)। जोधपुर में सार्वजनिक…
संस्कृति चेतना यात्रा से गूंजा उदयपुर, जयघोषों से संस्कृतमय हुआ शहर
ख़बर शेयर करें -संस्कृत के प्रति जनचेतना एवं जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से संस्कृतभारती द्वारा संस्कृत सप्ताह के…
