मौसम विभाग के अनुसार लूणकरणसर के अलावा नागौर का न्यूनतम तापमान 7, माउंट आबू का 7.1, करौली का 7.2, फतेहपुर और अलवर का 7.5, दौसा का 7.8, बारा का 8.6, जालौर का 8.7, भीलवाड़ा, वनस्थली और सीकर का 9, चित्तौडग़ढ़ का 9.3, पिलानी और डबोक का 9.6, चूरू का 9.8 और पाली का 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। 30.5 डिग्री के साथ जोधपुर का दिन और 13.5 डिग्री के साथ बाड़मेर की रात सबसे गर्म रही। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 2-3 दिन आंशिक बादलों की आवाजाही होने से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत की कुछ भागों में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 18 से 20 दिसंबर के आसपास सक्रिय होने की संभावना है।
Related Posts
दो वर्षों में 40 नए राजकीय छात्रावासों की घोषणा, मैस भत्ता बढ़ाकर 3250 रुपये किया गया
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 27 फ़रवरी । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने विधानसभा में बताया कि राज्य…
श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार संवेदनशील : खाद्य मंत्री
ख़बर शेयर करें -श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार संवेदनशील : खाद्य मंत्री जयपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। खाद्य एवं…
जयपुर में पांच मई को होगी पीठासीन अधिकारियों की उच्चस्तरीय समिति की बैठक
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 04 मई । देश के विभिन्न विधानमंडलों की समितियों को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के…
