स्थानीय निवासियों और वार्ड सभासद सुमित वर्मा के अनुसार अचानक क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। शुक्रवार को लोगों ने इसे सामान्य तकनीकी फॉल्ट मानकर ध्यान नहीं दिया। विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास जाकर जांच की। मौके पर ट्रांसफार्मर कटा-फटा हालत में पड़ा मिला। उसके अंदर से कॉपर वायर सहित अन्य कीमती उपकरण गायब थे। बिजली न होने के कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है। इसके अलावा घरों में लगे मोटर, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना वार्ड सभासद द्वारा तत्काल विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी एमपी सिंह को दी गई। उपखंड अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जल्द ही नया ट्रांसफार्मर मंगवाकर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
Related Posts
कपसेठी में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 05 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के कपसेठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार शाम एक…
एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
ख़बर शेयर करें -अयोध्या, 22 जून । उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक…
स्वर्णप्राशन संस्कार से बच्चों की बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता: डॉ वंदना पाठक
ख़बर शेयर करें -स्वर्णप्राशन संस्कार से बच्चों की बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता: डॉ वंदना पाठक कानपुर,11 फरवरी (हि.स.)। छत्रपति शाहू…
