स्थानीय निवासियों और वार्ड सभासद सुमित वर्मा के अनुसार अचानक क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। शुक्रवार को लोगों ने इसे सामान्य तकनीकी फॉल्ट मानकर ध्यान नहीं दिया। विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास जाकर जांच की। मौके पर ट्रांसफार्मर कटा-फटा हालत में पड़ा मिला। उसके अंदर से कॉपर वायर सहित अन्य कीमती उपकरण गायब थे। बिजली न होने के कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है। इसके अलावा घरों में लगे मोटर, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना वार्ड सभासद द्वारा तत्काल विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी एमपी सिंह को दी गई। उपखंड अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जल्द ही नया ट्रांसफार्मर मंगवाकर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
Related Posts
राधा रानी के चरणों में अनुगत्य से ही संभव है श्रीकृष्ण भक्तिः चंचलापति दास
ख़बर शेयर करें -भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाए जाने वाले इस पर्व पर राधा रानी एवं वृन्दावन…
जन्मदिन की पार्टी में शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे 9 छात्र गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मिग्सन सोसाइटी में रहने वाले समीर…
भक्ति और राष्ट्रभाव से गूंजा नगर, बजरंग दल ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
ख़बर शेयर करें -कार्यक्रम में परंपरागत विधि से बलोपासना, सत्संग, हनुमान चालीसा पाठ एवं बजरंग दल की प्रार्थना संपन्न कराई…
