रामगढ़, 16 जनवरी । रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने शुक्रवार को पर्यटन विकास एवं जिला खेल विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक किया। इस दौरान बैठक में जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने पूर्व की बैठक में दिए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्तर से जिला एवं प्रखंड स्तर पर इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम निर्माण किए जाने की जानकारी सभी को दी। जिस पर डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों से समन्वय कर जल्द से जल्द भूमि प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पर्यटन विकास की दिशा में जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने पर्यटन स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की एवं उन्हें जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जिला व प्रखंड स्तरीय खेल स्टेडियम निर्मित करने, सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अखरा निर्माण करने को लेकर भी चर्चा के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए।
Related Posts
अज्ञात महिला का शव बरामद, सीसीटीवी में घटना कैद
ख़बर शेयर करें -रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र में चेनगड्डा गांव के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद…
झारखंड के गुड़ाबांदा में 37 मिमी बारिश दर्ज, 21 मार्च तक येलो अलर्ट
ख़बर शेयर करें -रांची, 17 मार्च । झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले तीन-चार दिनों…
विधायक डॉ नीरा यादव ने बैठक में प्रशासक को लगायी कड़ी फटकार
ख़बर शेयर करें -बैठक में मौजूद उपायुक्त ऋतुराज ने प्रशासक को निर्देश दिया कि जितनी भी योजनाएं हैं सभी का…
