रामगढ़, 16 जनवरी । रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने शुक्रवार को पर्यटन विकास एवं जिला खेल विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक किया। इस दौरान बैठक में जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने पूर्व की बैठक में दिए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्तर से जिला एवं प्रखंड स्तर पर इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम निर्माण किए जाने की जानकारी सभी को दी। जिस पर डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों से समन्वय कर जल्द से जल्द भूमि प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पर्यटन विकास की दिशा में जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने पर्यटन स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की एवं उन्हें जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जिला व प्रखंड स्तरीय खेल स्टेडियम निर्मित करने, सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अखरा निर्माण करने को लेकर भी चर्चा के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए।
Related Posts
गांजा के साथ आरोपित गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -गिरफ्तार आरोपित की पहचान गोविंदा डे के रूप में हुई है, जो गोलमुरी आकाशदीप प्लाजा के पीछे…
रामदास सोरेन के निधन से झारखण्ड आंदोलन की अपूर्णीय क्षति : डॉ सूरज
ख़बर शेयर करें -डॉ मंडल ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि रामदास सोरेन और उनके जैसे…
पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस संस्मरण दिवस
ख़बर शेयर करें -इस दौरान बलिदान जवानों की पत्नियों और उनके परिजनों को पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित…
