सेवा भारती समिति का 14वां श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 मई को

सेवा भारती समिति का 14वां श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 मई को

जयपुर, 17 फ़रवरी (हि.स.)। सेवा भारती समिति जयपुर का 14वां श्रीराम-जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 मई (जानकी नवमी) को अंबावाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में होगा। इस बार 51 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को सेवा भारती कार्यालय में आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया।

समिति के कोषाध्यक्ष हरिकृष्ण गोयल ने बताया कि सम्मेलन में सभी जातीय समाज के जोड़ों का पंजीयन किया जा रहा है। युवती की आयु 18 साल एवं युवक की आयु 21 साल से अधिक होनी चाहिए। पंजीकरण फार्म सेवा भारती के कार्यालय सेवा सदन विरासत होटल के सामने वाली गली, सहकार लेन, सहकार मार्ग, जयपुर से प्राप्त कर 20 अप्रैल, 2025 तक जमा करवाए जा सकते हैं। समिति के अध्यक्ष नागरमल अग्रवाल, समिति की उपाध्यक्ष सुमनलता बंसल एवं अन्य पोस्टर विमोचन के मौके पर उपस्थित रहे। इस वर्ष विवाह सम्मेलन में भोजन वितरण, दुल्हनों की सज्जा एवं फेरों की व्यवस्थाएं महिलाओं द्वारा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि समिति ने पूरे प्रदेश में 35 स्थानों पर 2521 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय फोन नंबर 0141 2740799, 9529040360 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

—————