कार्यशाला के संयोजक डॉ. देवेश खंडेलवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यह है कि अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम एक नई उच्च शिक्षा पहल है जिसमें डिग्री कोर्स के साथ इंडस्ट्री आधारित अप्रेंटिसशिप को शामिल किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को सीधे पढ़ाई के साथ ही व्यावहारिक अनुभव और रोजगार की बेहतर संभावना मिल सके। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में राज्य के कई जिलों के महाविद्यालयों से यथा जयपुर, उदयपुर, चूरू, पाली,सिरोही इत्यादि से आए हुए प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस बाबत प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने कमेटी का गठन कर इस कार्यशाला के सफल क्रियान्वयन के लिए सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें कार्यों का वितरण किया । दूसरे जिलों से आने वाले ट्रेनर्स एवं विशेषज्ञों के लिए रहने, खाने इत्यादि की सुविधा भी महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी ।
Related Posts
किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज समय उपलब्ध करवाने को राज्य सरकार प्रतिबद्ध– डॉ. किरोडी लाल
ख़बर शेयर करें -कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि राज्य में पिछले वर्ष 2024-25 में रबी…
लीलण सुपरफास्ट का आसलपुर जोबनेर में ठहराव कल से
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 18 मई । रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण…
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी : गजेन्द्र सिंह शेखावत
ख़बर शेयर करें -ब्यावर, 18 जून । आशापुरा माता धाम में गुरुवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन्मोत्सव समापन समारोह एवं…
