जौनपुर, 29 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बीते एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बुधवार को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय हल्के बादल छाए रहे। हालांकि शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ले ली और तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। अपराह्न लगभग चार बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। सड़कों पर धूल का गुबार छा गया। देखते ही देखते मौसम पूरी तरह बदल गया। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के कारण दिन में ही अंधेरा सा छा गया और लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।आंधी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते नजर आए। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि, तेज आंधी के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी खबरें सामने आई हैं। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
Related Posts
विंध्याचल में महाकुंभ मेले के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान
ख़बर शेयर करें -विंध्याचल में महाकुंभ मेले के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान मीरजापुर, 7 मार्च (हि.स.)। महाकुंभ मेले में उत्कृष्ट…
ब्रह्मा बाबा स्मृति दिवस आध्यात्मिक शांति और प्रेरणा का उत्सव
ख़बर शेयर करें -ब्रह्मा बाबा स्मृति दिवस आध्यात्मिक शांति और प्रेरणा का उत्सव – ब्रह्मा बाबा का 56वां स्मृति दिवस…
बिहार में सुशासन और विकास की जीत पर नमामि गंगे ने उतारी मां गंगा की आरती
ख़बर शेयर करें -मां गंगा की आरती के दौरान राष्ट्रध्वज तिरंगा, भाजपा का ध्वज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर…
