जौनपुर, 29 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बीते एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बुधवार को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय हल्के बादल छाए रहे। हालांकि शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ले ली और तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। अपराह्न लगभग चार बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। सड़कों पर धूल का गुबार छा गया। देखते ही देखते मौसम पूरी तरह बदल गया। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के कारण दिन में ही अंधेरा सा छा गया और लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।आंधी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते नजर आए। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि, तेज आंधी के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी खबरें सामने आई हैं। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
Related Posts
सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की एकता को अपने जीवन का ध्येय बनाया : इंजीनियर सुनील कुशवाहा
ख़बर शेयर करें -उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी एक महान जननेता के साथ ही दूरदर्शी राजनीतिज्ञ व कुशल प्रशासक…
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रकाश पाल
ख़बर शेयर करें -आज क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी किशन लाल सुदर्शन,…
नैमिषारण्य में हेलीपैड को जोड़ने वाली सड़क का होगा चौड़ीकरण
ख़बर शेयर करें -हिस Medium HREG HUPR 417 In naimisharany नैमिषारण्य में हेलीपैड को जोड़ने वाली सड़क का होगा चौड़ीकरण…
