अजमेर, 20 जुलाई । अच्छी वर्षा और प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना के लिए पुष्कर स्थित विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में सोमवार को इंद्र देवता के पट खोले गए। परंपरा के अनुसार विधि-विधान से अभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर अच्छी और शीघ्र वर्षा की प्रार्थना की गई।पंडित कैलाश नाथ दाधीच ने बताया कि वेदों और शास्त्रों के अनुसार भगवान ब्रह्मा के दो द्वारपाल कुबेर और इंद्र देव हैं। उन्होंने कहा कि आषाढ़ मास के सोमवार को बने शुभ योग के अवसर पर इंद्र देव के मंदिर के कपाट खोलकर अभिषेक एवं पूजन किया गया, ताकि देश-प्रदेश में अच्छी वर्षा, खुशहाली और समृद्धि आए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वर्षा की कमी से किसान और आमजन परेशान हैं। नदी-तालाब सूख रहे हैं तथा जलस्तर घटने और ऑक्सीजन की कमी के कारण जलजीवों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस बीच सोमवार सुबह अजमेर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में हल्के बादल छाए रहे और बीच-बीच में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली। हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने से उमस बनी रही।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री तथा न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस का असर बना रहा। फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं। अगले दो दिनों तक अजमेर संभाग में हल्के बादल और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। 21 जुलाई से मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जबकि 22 और 23 जुलाई को जिले के कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश का दौर शुरू होने पर तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी एवं उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
Related Posts
धर्म और संस्कार हमारी पहचान हैं: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े
ख़बर शेयर करें -झुंझुनू, 23 जून । राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि धर्म और संस्कार हमारी पहचान हैं तथा…
कलेक्शन एजेंट लूट मामलाः लूट के आरोपिताें की तलाश में जुटी पांच टीमें
ख़बर शेयर करें -कलेक्शन एजेंट लूट मामलाः लूट के आरोपिताें की तलाश में जुटी पांच टीमें जयपुर, 15 फ़रवरी (हि.स.)।…
आरपीएससी: टीबी एंड चेस्ट ब्रॉड स्पेशियलिटी के साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची
ख़बर शेयर करें -अजमेर, 23 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग ) संवीक्षा परीक्षा-2021 के…
