राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ ने घोषणा कर रखी है कि जब तक कैडर पुनर्गठन का आदेश उनके हाथ में नहीं आएगा, तब तक उनका सामूहिक अवकाश जारी रहेगा। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी ने बताया कि हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से 25 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक का हवाला देते हुए सामूहिक अवकाश समाप्त करने को कहा गया था, लेकिन अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। दूसरी ओर दी बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष संदीप लुहाडिया ने राज्य सरकार व हाईकोर्ट प्रशासन से न्यायिक कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक बद्रीलाल चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी व पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश शर्मा की भूख हडताल आठवें दिन भी जारी रही। चौधरी ने बताया कि हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने दो साल पहले प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को कैडर पुनर्गठन को कहा था, लेकिन आज तक इसकी पालना नहीं की गई। जिसके चलते कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ समय पर पदोन्नति नहीं होने की पीडा भी भुगतनी पड रही है।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने पाली के ग्रामीण सेवा शिविर में पात्र जरूरतमंदों को वितरित किए पट्टे
ख़बर शेयर करें -पाली/जयपुर, 20 जून । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र स्थित राजकीय…
भेड़-बकरियों की रखवाली के विवाद में रिश्तेदार की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 27 जुलाई । राजधानी जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में भेड़-बकरियों की रखवाली को लेकर हुए…
बिजली कंपनी के इंजीनियरों को नगरीय विकास विभाग में नियुक्ति देने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
ख़बर शेयर करें -मामले से जुड़े अधिवक्ता पीसी भंडारी व टीएन शर्मा ने बताया कि प्रदेश की पांच बिजली कंपनियोंं…
