राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ ने घोषणा कर रखी है कि जब तक कैडर पुनर्गठन का आदेश उनके हाथ में नहीं आएगा, तब तक उनका सामूहिक अवकाश जारी रहेगा। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी ने बताया कि हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से 25 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक का हवाला देते हुए सामूहिक अवकाश समाप्त करने को कहा गया था, लेकिन अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। दूसरी ओर दी बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष संदीप लुहाडिया ने राज्य सरकार व हाईकोर्ट प्रशासन से न्यायिक कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक बद्रीलाल चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी व पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश शर्मा की भूख हडताल आठवें दिन भी जारी रही। चौधरी ने बताया कि हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने दो साल पहले प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को कैडर पुनर्गठन को कहा था, लेकिन आज तक इसकी पालना नहीं की गई। जिसके चलते कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ समय पर पदोन्नति नहीं होने की पीडा भी भुगतनी पड रही है।
Related Posts
वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है भारत
ख़बर शेयर करें -रमेश सर्राफ धमोरा विश्व पर्यटन दिवस मानाने का उद्देश्य वैश्विक उद्योग के रूप में पर्यटन के महत्व…
जोधपुर में सीकर पुलिस पर कुल्हाड़ी डंडों से हमला : फ्राडेस्टर को नोटिस देने पहुंची थी पुलिस
ख़बर शेयर करें -बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि सीकर के उद्योग नगर थाने के एएसआई रंगलाल मीणा, सिपाही राजेश…
क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम और मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव से मिले विधायक व्यास
ख़बर शेयर करें -विधायक व्यास ने बताया कि गोचर भूमि का अन्यत्र उपयोग कानूनन गलत है। साथ ही स्थानीय नागरिकों…
